[1019+] Sister Shayari in Hindi – Heart Touching Shayari for Sister

नमस्कार दोस्तों! बहन – एक ऐसा रिश्ता जो प्यार, तकरार और अपनापन से भरा होता है। अगर आप अपनी बहन के लिए कुछ प्यारे शब्द ढूंढ रहे हैं, तो स्वागत है आपका BestNow.in पर! यहाँ आपको मिलेंगी सबसे खूबसूरत Sister Shayari in Hindi (सिस्टर शायरी इन हिंदी) जो दिल को छू जाएँगी।

इन शायरियों में है वो अपनापन जो हर भाई-बहन के रिश्ते को ख़ास बनाता है। इन्हें आप WhatsApp Status, Instagram Captions, Birthday Wishes, या Raksha Bandhan Messages के रूप में शेयर कर सकते हैं अपनी बहन को स्पेशल फील कराने के लिए।

पढ़िए और शेयर कीजिए Emotional Sister Shayari in Hindi, Best Shayari for Sister Love, Cute Sister Quotes in Hindi, Heart Touching Lines for Sister, Raksha Bandhan Shayari in Hindi, आणि Pyar Bhari Sister Shayari in Hindi (2026) – जो इस पवित्र रिश्ते की गहराई को शब्दों में बयां करेंगी।

Sister Shayari in Hindi

बहन सिर्फ एक रिश्ता नहीं होती
वो हर खुशी की वजह होती है
उसके साथ ही घर में रौनक होती है
वो ही सबसे खास होती है 💖

बहन का प्यार अनमोल होता है
जो हर मुश्किल में साथ होता है
वो डांटती भी है, समझाती भी है
पर दिल से हमेशा अपना होती है 🤍

मेरी हर खुशी में तू शामिल है
मेरी हर बात में तेरा नाम है
तू सिर्फ मेरी बहन नहीं
मेरी सबसे अच्छी दोस्त भी है 😊

बहन का साथ सबसे प्यारा होता है
उसका प्यार सबसे न्यारा होता है
जो उसे समझ जाए
उसका जीवन सबसे अच्छा होता है 🌸

बहन के बिना घर अधूरा लगता है
उसके बिना हर दिन सूना लगता है
वो साथ हो तो हर ग़म छोटा लगता है
उससे ही जीवन पूरा लगता है 💕

बहन वो होती है
जो बिना कहे सब समझ जाती है
दूर रहकर भी हमेशा
दिल के पास रहती है 💫

बहन का रिश्ता सबसे खास होता है
ये दिल के बहुत पास होता है
चाहे कितनी भी दूर हो जाए
पर कभी कम नहीं होता ❤️

मेरी ताकत भी तू है
मेरी कमजोरी भी तू है
तू साथ है तो सब कुछ है
वरना जिंदगी अधूरी सी है 👑

अपनी बहन को अपनी जान से भी ज्यादा चाहता भाई हैं, पर इनकी किस्मत में हमेशा होती जुदाई हैं।


अपनी बहन होने पर आता हैं खुद पर नाज़ मुझे, दूर होकर भी दीदी दूर नहीं आप होता हैं एहसास मुझे।


बड़े होकर भाई-बहन कितने दूर हो जाते हैं, इतने व्यस्त है सभी कि मिलने से भी मजबूर हो जाते हैं।


आज दिन बहुत खास हैं, बहन के लिए कुछ मेरे पास है, उसके सुकून के खातिर ओ बहना, तेरा भाई हमेशा तेरे आस – पास है।


सबसे प्यारी है मेरी बहना, निडर होकर नदी सी यूं ही बहती रहना, मैं हर कदम साथ रहूंगा तेरे, इस नये दौर में यूँ ही आगे बढ़ते रहना।


प्यार में यह भी जरूरी है, बहनों की लड़ाई के बिना जिन्दगी अधूरी है।


मेरी बहन है, मेरी शान, इस पर है सब कुछ कुर्बान।


कभी हमसे लड़ती है, तभी हम से झगड़ते हैं, लेकिन बिना कहे हमारी हर बात को, समझने का हुनर भी बहन रखती है।


ख़ुश किस्मत होती हैं वो बहन, जिसके सर पर भाई का हाथ होता हैं, हर परेशानी में उसके साथ होता हैं, लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना, तभी तो इस रिश्तें में इतना प्यार होता हैं।


हर बहना करती हैं ईश्वर से दुआ, भाई को मिले जिंदगी खुशनुमा, कभी ना हो उसके माथे पर लकीरे, जीवन की हो सदा सुन्दर तस्वीरें।


best Sister Shayari

 

बारिश की बूंद की तरह है मेरी बहना, जो खुद बिखर कर घर को सजाती है, वो आती है तो घर में नए रंग भर जाती है, और मेरे दिल को खुशियों से भर जाती है।


भोली-भाली सूरत है और प्यारी सी मुस्कान, दिल की है मासूम मग़र मीठी छूरी सी ज़ुबान, चंचल सी हैं आँखें तेरी तू है थोड़ी शैतान, पर मेरी राजकुमारी तुझमें बसती मेरी जान।


ओस की बूंदों से भी प्यारी है मेरी बहना, गुलाब की पंखुड़ियों से भी नाज़ुक है मेरी बहना, आसमां से उतारी कोई राजकुमारी है, सच कहूँ तो मेरी आँखों की राजदुलारी है मेरी बहना।


ऐ रब, मेरी दुआओं में असर इतना रहे, मेरी बहन का दामन हमेशा खुशियों से भरा रहे।


दुनियाँ की हर ख़ुशी तुझे दिलाऊंगा मैं, अपने भाई होने का हर फ़र्ज़ निभाऊंगा मैं।


गुस्से में कही बातें भी जहर ना लगे, भाई-बहन के रिश्ते को नजर ना लगे।


याद आता है अक्सर वो गुज़रा हुआ ज़माना, तेरी मीठी सी आवाज़ में भाई कहकर बुलाना, वो सुबह स्कूल के लिए तेरा मुझको जगाना, अब क्या करे बहना यही है ज़िन्दगी का तराना।


फूलों का तारों का सबका कहना हैं, एक हज़ारों में मेरी बहना हैं।


जिन्दगी की सारी खुशियाँ तुझ पर लुटायें, बहन तुझको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें।


अच्छे बुरे रिश्तो का एहसास होना चाहिए, भाई- बहन के रिश्ते में विश्वास होना चाहिए।


 

बहन की खुशियाँ बड़ी ही प्यारी होती है, बहन खुश रहे यह भाई की जिम्मेदारी होती है।


दूर रहकर भी रिश्तों को ख़ास बनाया जाता है, भाई-बहन का रिश्ता जिंदगी भर निभाया जाता है।


बहना तेरे हर गम को अपना बनाऊंगा मैं, ख़ुद रो कर भी तुझको हसाऊंगा मैं।


मुसीबत आने पर वो हिफ़ाजत भी करती है, निराश होने पर बड़ी बहन हिम्मत भरती है।


आज मेरी बहन अपने ससुराल से आई है, ऐसा लग रहा है जैसे कोई खोई हुई ख़ुशी लाई है।


मैं सिर्फ अपने बहन की बाते सुनता हूँ, कोई और ज्ञान देता है तो उसे धुनता हूँ।


जब घर में कोई भी दिल का हाल नही समझ पाता है, वो बहन ही होती हैं जिसकी समझ में सब आता है।


हर घड़ी और हर लम्हा वो बड़ा हँसाती है, विदाई के समय बहन बड़ा रूलाती है।


तुझे सताना अच्छा लगता है, तेरे नए-नए नाम रखना अच्छा लगता है, तेरे साथ वो पुराने पल जीने का मन करता है, भाई-बहन का यही रिश्ता अच्छा लगता है।


जेबो को लूट कर खुशियां भरा करती है, व्यापारी तो नहीं है जनाब, पर बहने सौदा खरा करती है।


Top Sister Shayari in Hindi

 

हर पल खुशियों का अंबार रहे, मेरी बहना तेरा संसार आबाद रहे।


खुशियों का सागर हो तुम, निराशा में आशा हो तुम, मीठी सी भाषा हो तुम, कोई और नहीं मेरी प्यारी बहना हो तुम।


तुम पूरी दुनिया को चकमा दे सकते हो, पर अपनी बहन को नहीं।


बहन टीचर भी होती है, और दोस्त भी।


आया राखी का त्यौहार, छाई खुशियों की बहार, एक रेशम की डोरी से बाँधा, एक बहन ने अपने भाई की कलाई पर प्यार।


साथ पले और साथ बढ़े हैं , खूब मिला बचपन में प्यार, भाई बहन का प्यार बढ़ाने आया ये त्यौहार।


आसमान पर सितारे हैं जितने उतनी जिन्दगी हो तेरी, किसी की नजर ना लगे बहन दुनिया की हर ख़ुशी हो तेरी।


बहन को वो भी पता होता है, जो हम उनसे Share नहीं करते।


मां के बाद अगर कोई फिक्र करता है, तो बड़ी बहन होती है।


कहाँ नसीब होते हैं ये रिश्ते सबको, खुशनसीब होता है वह बहन मिलती जिसको।


 

जान कहने वाली कोई GF हो या न हो पर, Oye Hero कहने वाली एक बहन ज़रूर होनी चाहिए।


प्यारी बहना, लाखों में मिलती है तुझ जैसी बहन, और करोड़ो में मिलता है मुझ जैसा भाई।


केवल बहन ही होती है, जो पिता की तरह डॉट सकती है, माँ की तरह देखभाल कर सकती है, भाई की तरह मना सकती है, और दोस्त की तरह मुश्किल वक्त में साथ दे सकती है।


छोटी-छोटी बात पर पापा से पिटवाती है, इसके बातों पर कुछ बोलो तो माँ काली बन जाती है, खुद से ज्यादा मुझसे प्यार करती है, इसलिए हर घड़ी मुझे चिढ़ाती है।


कभी टप टप आँसू बहाती, तो कभी मंद मंद ही मुस्काती, दिल की बड़ी ही नेक है, सच कहूँ तो मेरी बहना लाखों में एक है।


बहन की यारी सबसे प्यारी, कभी-कभी भाई पर पड़ती है भारी।


भाई-बहन की यारी, दुनिया में है सबसे प्यारी।


भाई से ज्यादा ना कोई उलझता हैं, ना भाई से ज्यादा कोई समझता हैं।


कितना प्यारा कितना सुंदर ये सारा संसार है, इस संसार मे सबसे प्यारा भाई बहन का प्यार है।


बहन तो वो होती है, जो कभी आप को अकेले Selfie लेने नही देती, और इधर उधर से भाग के Selfie में आ जाती है।


बहन सिर्फ परिवार का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी की मुस्कान होती है। इन Sister Shayari in Hindi (2026) के ज़रिए अपने दिल की बात अपनी प्यारी बहन तक पहुँचाइए — क्योंकि रिश्ते की खूबसूरती तभी बढ़ती है जब उसे शब्दों में पिरोया जाए 💖👭